फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मामूली कहासुनी, मगर पाल रखी थी रंजिश बड़ी, सुएं से युवक पर किया चार बार हमला

Sun, 30 Jul 2023 12:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवक ने कहा कि भाई ने गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में बिजेंद्र के बयान पर भरतरी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Sonipat News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना में पानीपत चुंगी के पास पुरानी रंजिश के चलते हमलावर ने एक युवक पर सुएं से चार वार दिए। छाती व पेट के पास वार किए जाने से युवक की हालत बिगड़ गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। घायल युवक को उनके भाई ने गोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान पर गोहाना के युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के गांव बछरावनी निवासी बिजेंद्र ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत चुंगी के पास किराये पर रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका भाई सुरेंद्र भी मिट्ठू माता चौक गोहाना में रहता है। शनिवार को वह और उनके भाई बाजार सामान खरीदने गए थे। भाई दुकान पर चला गया। वह पानीपत चुंगी के पास खड़ा था। इसी दौरान गोहाना की दरियापुर कॉलोनी का भरतरी उनके पास आया। 

भरतरी के साथ उनकी कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में भरतरी ने अचानक उन पर सुएं से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनका भाई बचाने आया तो भरतरी उसे धक्का देकर भाग गया। भाई ने गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में बिजेंद्र के बयान पर भरतरी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

युवक पर सुएं से हमला किया गया है। उसके बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें