फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेलियों के साथ घूमने गई लड़की का शव भाखड़ा नहर में मिला

Thu, 07 Sep 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुुराली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
सहेलियों के साथ घूमने गई वार्ड-14 निवासी लड़की का शव बुधवार को भाखड़ा नहर से बरामद कर लिया गया। गोताखोरों को गांव झल्लियां के पास शव मिला। इसके बाद उन्होंने थाना सिंघभगवंतपुरा पुलिस को सूचित किया। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो सितंबर को वार्ड-14 निवासी रुक्मणि अपनी चार सहेलियों के साथ आनंदपुर साहिब घूमने गई थी। मृतका के परिजनों के अनुसार, आनंदपुर साहिब से रात को उसका फोन आया कि उसकी दो सहेलियां आनंदपुर साहिब में ही रही रह गई हैं। उसने बताया कि वह दो सहेलियों और उनके दो रिश्तेदार लड़कों के साथ माता नैना देवी माथा टेकने जा रही है। वहां से वह अगले दिन सुबह आएगी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि इस दौरान उनके पास फोन आया कि उनकी लड़की के साथ हादसा हो गया है। लड़की के पिता ने बताया जब वह आनंदपुर साहिब पहुंचे तो उसकी सहेलियों ने बताया कि रुक्मणि ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी है। लड़की के पिता ने संदेह जताया कि लड़कियों के साथ आए लड़कों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोप है रुक्मणि ने इज्जत बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी होगी। 

 इस संबंधी कार्रवाई करते हुए ही आनंदपुर साहिब पुलिस ने लापता हुई लड़की की सहेलियों संजना और संध्या और दोनों लड़कों जसवीर सिंह और गुरजोत सिंह के विरुद्ध पहले ही विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। शव मिलने के बाद अब पुलिस केस में अन्य धाराएं भी जोड़ दी हैं। साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद बुधवार शाम रुक्मणि का शव उसके घर कुराली पहुंचा। शव देकर रुक्मणि की मां बेहोश हो गई। बुधवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें