फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: झील में उतरा रहा था बच्ची का शव, तलाशने पर मां की लाश भी मिली, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 16 Jun 2021 02:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में झील में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, बच्ची का शव पानी में उतरा रहा था। एक संस्था के सदस्यों ने उसे बाहर निकाला और आशंका के आधार पर झील में तलाश की तो वहां महिला की लाश भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके में रह रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में गहनता से जुट गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोनियाना रोड़ पर झील नंबर 2 में मंगलवार सुबह मां-बेटी का शव बरामद हुआ। दोनों शवों को समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने झील से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान रमनप्रीत कौर (33) निवासी गिलपत्ती और उसकी बच्ची के तौर पर हुई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना थर्मल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सुखप्रीत सिंह ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि झील नंबर 2 में एक छोटी बच्ची का शव उतरा रहा है। सूचना मिलने के बाद संस्था की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे जिन्होंने बच्ची के शव को बाहर निकाला और संदेह जताते हुए झील के अंदर थोड़ी तलाश की तो कुछ ही दूरी पर बच्ची की मां का शव भी मिला। 

उन्होंने बताया कि थाना थर्मल पुलिस को मौके पर बुलाकर पुलिस टीम के सामने दोनों शवों को झील से बाहर निकालने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान रमनप्रीत कौर (33 वर्ष) पत्नी सुखपाल सिंह और उसकी चार वर्षीय बच्ची निवासी गांव गिलपत्ती के तौर पर हुई है। उक्त महिला का अपने पति के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था और स्थानीय अदालत में इस संबंध में केस भी चल रहा है। महिला अपने मायके में बेटी के साथ रह रही थी और जबकि बेटा पति के पास है।
विज्ञापन


थाना थर्मल के पुलिसकर्मी प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और मृतक महिला के परिजनों को सूचित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें