फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नहर में मिली लापता 11वीं के छात्र की लाश, पिता ने जताया था अगवा होने का शक

Sat, 29 Apr 2023 12:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरमानदीप के पिता नरिंदर सिंह को शक था कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। अरमानदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम राजिंदरा अस्पताल पटियाला से करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अरमानदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद भाखड़ा नहर से 11वीं के छात्र का शव बरामद हुआ है। बीते दिनों निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला छात्र दशमेश नगर सरहिंद निवासी 15 वर्षीय अरमानदीप सिंह लापता हो गया था, उसका शव गांव सराला कलां जिला पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है। 

विज्ञापन


थाना सरहिंद के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि अरमानदीप सिंह कुछ दिनों से लापता था और पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई थी। उसका मोटरसाइकिल गांव तरखाण माजरा के पास  भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। अरमानदीप सिंह के पिता नरिंदर सिंह के बयान पर थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अरमानदीप के पिता नरिंदर सिंह को शक था कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। अरमानदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम राजिंदरा अस्पताल पटियाला से करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें