फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा में ट्रेन से टकराकर ASI की मौत, लुधियाना में नवयुवक ने की खुदकुशी

Mon, 25 Jul 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में एक एएसआई का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं लुधियाना में एक नवयुवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
मृतक एएसआई का पहचान पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में मानसा रोड अंडरब्रिज के पास स्थित रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला थाना में तैनात एएसआई का शव बरामद हुआ है। मृतक का शव रेलवे लाइन के बाहर पड़ा था। परिजनों ने उक्त मामले को हादसा बताया और आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। परिजनों का कहना है कि वह मानसा रोड पर स्थित अपना प्लाट देखने जा रहे थे। 

विज्ञापन


फोन पर बात करते समय वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान एएसआई ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल पुत्र लाभ सिंह निवासी गुरु की नगरी (बठिंडा) के तौर पर हुई। थाना जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सहारा जन सेवा की मदद से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बेटे वरिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ट्रेन के नीचे आकर युवक ने की खुदकुशी
लुधियाना के ग्यासपुरा फाटक के पास रविवार देर रात दो बजे के करीब 25 वर्षीय एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। पटरी पर लेटे होने के कारण उसका सिर और चेहरा बुरी तरह से कुचला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 
जीआरपी के एएसआई कृपाल सिंह के मुताबिक मृतक के पास से कोई कागजात बरामद नहीं हुआ। उसके नाम पते और परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में जाकर पूछताछ की गई लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें