फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करंट से पत्नी को मारने की कोशिश करने के आरोपी पति की मिली लाश, पुलिस कर रही थी तलाश

Sun, 06 Aug 2023 03:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी ईश्वर पुलिस पकड़ से बाहर था। रविवार को खरखौदा के वार्ड 15 स्थित ईदगाह कॉलोनी के एक प्लॉट में ईश्वर का शव क्षत-विक्षत मिला है।
विज्ञापन
Sonipat News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव खांडा में घर के अंदर सो रही महिला को करंट लगाकर मारने की कोशिश करने के आरोपी पति का शव खरखौदा की ईदगाह कॉलोनी के एक प्लॉट में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। उस पर बिजली के तार से करंट लगाकर पत्नी को मारने की कोशिश का आरोप था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गांव खांडा निवासी महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। उन्हें अपने पति ईश्वर से दो बेटियां व एक बेटा है। महिला का आरोप था कि उसका पति उस पर बिना कारण ही शक करता है। वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। महिला ने बताया था कि वह रात को सो गई थी। दो अगस्त को तड़के पांच बजे अचानक उसे करंट लगा। बिजली का तार उनके शरीर पर दो स्थानों पर लगा था। 

करंट से उनका शरीर जल गया था। जिससे उनकी आंख खुली तो उन्होंने तार को पकड़कर फेंका। इसके बाद पति मौके से भाग गया था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपी ईश्वर पुलिस पकड़ से बाहर था। रविवार को खरखौदा के वार्ड 15 स्थित ईदगाह कॉलोनी के एक प्लॉट में ईश्वर का शव क्षत-विक्षत मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें