फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते की थी बेटी की हत्या, मां को जेल भेजा

Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या की आरोपी मां मंजू देवी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया। पुलिस का दावा है कि उसने इस मामले में पूछताछ के दौरान सभी सबूत एकत्रित कर लिए हैं और अब आगे रिमांड की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने मंजू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि आरोपी मंजू ने बेटी की हत्या से इंकार किया है व उसका कहना है कि बच्ची की मौत एक हादसा था। उसने डर के मारे बच्ची के शव को इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में फेेंका था।

पुलिस का दावा है कि मंजू ने ही आर्थिक तंगी के चलते सोमवार शाम को अपनी ढाई साल की बेटी पीहू का सिर दीवार पर मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लाश को बोरे में बंद कर इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो के प्लॉट नंबर 93 के पास फेंक आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें