फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता की कातिल बनी बेटी, खुद बताई मर्डर की वजह

Sun, 22 Jul 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पिता की कातिल बनी बेटी
विज्ञापन
जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता का बेटी ने कत्ल कर दिया। मां ने भी इस कांड में उसका साथ दिया, और अब खुद इसकी वजह बता रही है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। हैबोवाल के अजीत नगर इलाके में रेलवे कर्मचारी कुलदीप कुमार की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुलदीप अपनी बेटी को प्रेमी से फोन पर बात करने और उससे मिलने के लिए मना करता था। इसी कारण बेटी पिता से नाराज थी। उसने अपनी मां को भी पिता के खिलाफ कर रखा था। पुलिस ने कुलदीप की पत्नी गीता और उसकी बेटी सुदीक्षा (20) के साथ-साथ सुदीक्षा के प्रेमी तरुण (23) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस तरुण के दोस्त सागर और उसके तीन साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि रेलवे कर्मचारी कुलदीप कुमार की बेटी सुदीक्षा का तरुण के साथ अफेयर था। वह तरुण के साथ फोन पर बात करती थी। कुलदीप उसे रोकता था। करीब एक साल पहले कुलदीप ने सुदीक्षा का फोन भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पांच महीने पहले सुदीक्षा ने पिता को मारने की ठान ली। उसने अपनी मां को अपनी तरफ करने के लिए झूठ बोला कि उसके पिता उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकतें करते हैं। इससे उनके घर में क्लेश रहने लगा। जब सुदीक्षा की मां गीता पूरी तरह से उसके हक में हो गई तो सुदीक्षा ने अपनी मां को तरुण से मिलवाया और पिता को मारने की बात की।
विज्ञापन

18 जुलाई को मारने की कोशिश की थी

पिता की कातिल बनी बेटी
गीता और सुदीक्षा के साथ बनाई प्लानिंग में तरुण ने कुलदीप को मौत के घाट उतारना था। 18 जुलाई को उन्होंने कुलदीप को मारने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद तरुण ने गीता और सुदीक्षा को अपने दोस्त सागर के बारे में बताया और कहा कि वह कुछ पैसे लेकर कुलदीप की हत्या कर देगा। दोनों ढाई लाख रुपये देने में भी मान गई।

तरुण ने सागर से फोन पर बात की और कुलदीप को मौत के घाट उतारने के लिए ढाई लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। तय समय के मुताबिक सागर अपने तीन दोस्तों को लेकर मोहाली से लुधियाना पहुंचा। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी आई हुई थी। सागर ने प्रेमिका को एक निजी होटल में छोड़ा और खुद शुक्रवार सुबह तीन बजे दोस्तों को लेकर कुलदीप के घर पहुंच गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सागर और उसके दोस्तों ने घर में घुसकर कुलदीप का गला दबा उसकी हत्या कर दी और उसके बाद तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। उसके बाद आरोपी जाते हुए कुलदीप की बाइक और उसका मोबाइल फोन भी ले गए ताकि सभी को लगे कि लूट के इरादे से हत्या की गई है। आरोपियों के फरार होने के बाद मां बेटी ने वहां पर कई जगहों से खून साफ किया और खुद शोर मचा दिया।  

सागर के खिलाफ पहले भी हैं कई मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी सागर पहले आपराधिक किस्म का आदमी है। उसके खिलाफ महानगर के कई थानों में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। वह वारदात को अंजाम देने के बाद मोहाली स्थित अपने घर भाग जाता था। पुलिस अब सागर की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें