फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से कहासुनी, बहू ने उसके सिर पर किया ऐसा वार, तड़प-तड़प कर दम तोड़ गई महिला

Sun, 12 Aug 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लालड़ू (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एक बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास की लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। मामला थाना हंडेसरा के गांव मालन का है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर पत्नी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुरदीप सिंह पंधेर ने बताया कि 10 अगस्त को देर शाम गांव मालन के सरपंच ने उन्हें सूचित किया कि 70 साल की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर का कत्ल हो गया है। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान मृतका महिंदर कौर के बेटे जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि दो दिन से उसकी पत्नी जतनी और मां के बीच किसी घरेलू वजह को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था। इसी वजह से उसकी पत्नी ने मां के सिर में छत में डाली जाने वाली लक्कड़ से वार किया और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान पर उसकी पत्नी जतनी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला जतनी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें