छोटी-छोटी बात पर करती थी झगड़ा और मारती थी ताने। बहू से ये बर्दाश्त नहीं होता था। उसने इससे बचने के लिए खौफनाक साजिश रची। घटना हरियाणा के भिवानी की है। प्रेमनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या किसी चोर ने नहीं बल्कि उसकी बहू ने की थी।
ताने मारने पर बहू ने अपनी सास की मिट्टी खोदने में प्रयुक्त होने वाले कूस्से से हमले कर हत्या की। पुलिस ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने बताया कि उसकी सास छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी। गांव प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात 55 वर्षीय महिला फूलपति की सिर में तेजधार हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। बुजुर्ग महिला के साथ ही कमरे में उसकी बहू सुरेखा सो रही थी।