फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के ताने सह न पाई, बन गई कातिल, बचने के लिए रचा ये ड्रामा

Tue, 11 Oct 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में बहू ने सास का कत्ल किया
विज्ञापन
छोटी-छोटी बात पर करती थी झगड़ा और मारती थी ताने। बहू से ये बर्दाश्त नहीं होता था। उसने इससे बचने के लिए खौफनाक साजिश रची। घटना हरियाणा के भिवानी की है। प्रेमनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या किसी चोर ने नहीं बल्कि उसकी बहू ने की थी।
विज्ञापन


ताने मारने पर बहू ने अपनी सास की मिट्टी खोदने में प्रयुक्त होने वाले कूस्से से हमले कर हत्या की। पुलिस ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने  बताया कि उसकी सास छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी। गांव प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात 55 वर्षीय महिला फूलपति की सिर में तेजधार हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। बुजुर्ग महिला के साथ ही कमरे में उसकी बहू सुरेखा सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बचने को बहू ने रचा ये ड्रामा

भिवानी में बहू ने सास का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
सुरेखा ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि दो नकाबपोश युवक घर में चोरी की नीयत से आए और उसकी सास की नींद खुल गई तो चोरों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस को यह कहानी गले नहीं उतरी और सुरेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

चार महीने पहले हुई थी शादी
सुरेखा की शादी चार महीने पहले हुई थी। उसने अपनी करतूत छिपाने के लिए न केवल घर का सामान इधर-उधर बिखेरा बल्कि अपने ससुर के जूते खून में भरकर जगह-जगह निशान बनाए। इसके बाद जूतों को छिपा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें