फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः रंजिशन जिंदा जला दिया दलित युवक

Fri, 23 Oct 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के गांव सुनपेड में दो दलितों को जिंदा जाने के बाद एक और दलित युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। रादौर जिले के गांव मंसूरपुर में 21 वर्षीय दलित युवक को रंजिशन कुछ लोगों नें जिंदा जला दिया। आरोपी भी दलित समुदाय के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


युवक ने अंबाला के मुलाना में एक अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। मंसूरपुर निवासी केहर सिंह ने बताया कि उसके बेटे रजत को गांव के लिए रामस्वरूप और उसके बेटों विनोद और चंद्रभान ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया।
बुरी तरह झुलसे बेटे रजत को केहर सिंह रादौर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसकी नाजुक हालत के चलते उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रजत को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

दलित समुदाय के ही लोगों ने अंजाम दी वारदात

केहर सिंह ने बताया उनके बड़े बेटे रवि और छोटे रजत का निवर्तमान सरपंच रामस्वरूप के बेटे विनोद से झगड़ा हो गया था। रजत की मां बसो देवी ने इस मामले में रामस्वरूप, उसके बेटे चंद्रभान और विनोद के खिलाफ पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। 17 अक्तूबर को पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को ही ये तीनों जमानत पर छूट कर आए थे।

इसी रंजिश में मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे रामस्वरूप और उसके दो बेटों विनोद एवं चंद्रभान ने उसके बेटे रजत पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने रजत के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही दलित परिवार से हैं। पिछले पंचायती चुनाव में केहर सिंह के परिवार ने रामस्वरूप का साथ दिया था लेकिन इस बार वह रामस्वरूप से विमुख हो गया था। इसे भी दोनों परिवारों के बीच रंजिश का कारण माना जा रहा है।

मृतक के पिता की शिकायत पर युवक को जलाकर मारने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
- वीरेंद्र राणा ,थाना प्रभारी रादौर

यहां देखें वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें