फरीदाबाद के गांव सुनपेड में दो दलितों को जिंदा जाने के बाद एक और दलित युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। रादौर जिले के गांव मंसूरपुर में 21 वर्षीय दलित युवक को रंजिशन कुछ लोगों नें जिंदा जला दिया। आरोपी भी दलित समुदाय के ही बताए जा रहे हैं।
युवक ने अंबाला के मुलाना में एक अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। मंसूरपुर निवासी केहर सिंह ने बताया कि उसके बेटे रजत को गांव के लिए रामस्वरूप और उसके बेटों विनोद और चंद्रभान ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया।
बुरी तरह झुलसे बेटे रजत को केहर सिंह रादौर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसकी नाजुक हालत के चलते उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रजत को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।