फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे युवक के कमरे में घुसे दो चोर

Sun, 29 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
युवक के कमरे में दो अज्ञात युवकों ने घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी लेकर फरार हो गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जीएमसीएच-32 में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर खुर्द में तीसरी मंजिल पर रामचंद्र (23) किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात वह सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में आवाज आने के बाद वह जाग गए। उन्होंने देखा की दो अंजान युवक उसके सामने खड़े थे। इसमें से एक के हाथ में तेजधार हथियार था, जबकि दूसरे युवक के हाथ में उनका पर्स था। रामचंद्र ने जब पर्स छीनने की कोशिश की तो दोनों ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिए।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनका पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में करीब 1000 रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पीड़ित को जीएमसीएच-32 ले गई। जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रामचंद्र एलांते मॉल में नौकरी करते हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मौलीजागरां थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें