फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा कुख्यात स्नैचर, पहले से 47 मामले हैं दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के एंटी स्नैचिंग स्क्वायड के हत्थे एक कुख्यात स्नैचर चढ़ा है। पुलिस इस आरोपी से हाल ही में हुई स्नैचिंग की वारदातों के तार जोड़ने में लगी हुई है। जल्द ही स्नैचिंग के मामलों में बड़ा खुलासा कर सकती है। 
विज्ञापन


विक्की नाम के इस हिस्ट्रीशीटर पर शहर  में 47 स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। इसी साल  दिल्ली पुलिस ने विक्की को गिरफ्तार कर उससे और उसके गैंग से पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा की कीमत के 331 आईफोन बरामद किए थे। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शहर में विक्की पर शहर में 47 केस दर्ज हैं और ये 27 मामलों में वह दोषी भी करार दिया जा चुका है। दो मामलों में विक्की को कोर्ट ने पीओ भी घोषित कर रखा है। विक्की को मोहाली व पंचकूला पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था।

 क्राइम ब्रांच ने 2015 में रायपुर कलां निवासी दिलशाद को मौली जागरां से पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में दिलशाद ने कबूल किया था कि उसने विक्की के साथ मिलकर शहर में स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनसे छीनी र्हुइं सोने की चेन और मोबाइल फोन बरामद किए थे। आरोपी  अधिकांशत: सुबह- शाम सैर पर निकलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट बनाते थे। आरोपियों ने सेक्टर 33 में एक 70 साल की बुजुर्ग से घर में घुसकर चेन छीनी थी। सेक्टर 22 में भी एक महिला को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल और चीन में बेचता था चोरी के आईफोन

i phone
हर जगह नया गैंग तैयार कर लेता: पुलिस का कहना है कि विक्की जहां भी जाता है, नया गैंग तैयार कर लेता है। पंजाब, हरियाणा , चंडीगढ़ में विक्की ने ऐसे ही गैंग बना रखे हैं। विक्की इलाके में वारदात करने के बाद दूसरी जगह चला जाता है। 

दिल्ली पुलिस ने विक्की समेत आठ बदमाशों को 20 अप्रैल को दो करोड़ से अधिक कीमत के चोरी व छीने हुए आईफोन के साथ गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि वो चोरी के आईफोन वह नेपाल और चीन तक बेचते हैं। दिल्ली पुलिस ने विक्की व गैंग के अन्य सदस्यों से करीब 450 मोबाइल फोन, जिसमें से 310 आईफोन थे। आरोपियों ने ये फोन दिल्ली , मुंबई समेत पांच राज्यों से चोरी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें