फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो संग हादसा, 9 श्रद्धालु मरे, 14 घायल

Fri, 30 Sep 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
हादसा, भिवानी जिले के सैनीवास गांव में हुअा
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी जिले में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


मरने वाले सभी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जोकि राजस्थान के हनुमागढ़ जिले में स्थित गुग्गा माड़ी में माथा टेकने के बाद पंजाब वापस लौट रहे थे। 

हादसा, भिवानी जिले के सैनीवास गांव में आज सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी को आगे चल रहे ट्रक ने अचानक मोड़ते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि वे संभल पाते, इतने में पीछे से आ रहा ट्रक भी उस बोलेरो से आ टकराया। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

गुगामाड़ी से पंजाब की ओर से लौट रहे थे

21 घायलों को सिवानी के सरकारी अस्पताल से यहां लाया गया
हादसा, अलसुबह करीब एक बजे हुआ। घायलों को भिवानी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

सिविल सर्जन डा. रणदीप सिंह पुनिया के मुताबिक 21 घायलों को सिवानी के सरकारी अस्पताल से यहां लाया गया। इनमें से 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। घायलों को हिसार और भिवानी के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

मृतकों के शवों को भिवानी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से एक देसराज ने बताया कि जब वे गुगामाड़ी से पंजाब की ओर से लौट रहे थे तो सो रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। गौरतलब है कि 2012 में हुए ऐसे ही एक अन्य हादसे में 29 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें