फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के प्यार पर प्रेमी हावी, हाथों से उजाड़ा मांग का सिंदूर

Wed, 10 Jun 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी बावजूद उसके रिश्ते प्रेमी से बने हुए थे। सभी चौंक गए जब युवती ने किया खौफनाक कांड। दरअसल नवविवाहित युवती ने शादी होने के तीन महीने बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात पंजाब के फिरोजपुर में घटी। नवविवाहिता का पति 8 दिन से लापता था। जांच में जुटी पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ। युवती ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर 30 मई को नहर में धक्का देकर पति की हत्या कर दी थी।

एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि रणजीत कौर पुत्री बलकार सिंह वासी जलोके तहसील पट्टी जिला तरनतारन की शादी गुरलाभ सिंह के साथ हुई थी। 30 मई की रात से गुरलाभ सिंह घर से लापता था।
विज्ञापन


8 जून को मनदीप कौर वासी लुहके खुर्द थाना मल्लांवाला ने थाना सदर फिरोजपुर को बताया कि उसका भाई गुरलाभ सिंह घर से चला गया और लौटा नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद भी प्रेमी से बने रहे रिश्ते

पुलिस ने तहकीकात शुरू कि तो पता चला कि रणजीत कौर के पिछले डेढ़ साल से पवित्र सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी कालेके हिठाड़ के साथ प्रेम संबंध हैं।

शादी के बाद भी प्रेम संबंध जारी थे। पवित्र सिंह घटना वाले दिन रणजीत कौर के घर रुकने आया हुआ था। पूछताछ में पता चला कि पवित्र सिंह बहाने से गुरलाभ को किसी से मिलाने के लिए गुरदित्ती वाली नहर के पुल पर ले गया था।

वहां जाकर बोतल में पानी भरने के बहाने नहर के किनारे गुरलाभ को ले गया और पीछे से उसे धक्का मार दिया। घटना को अंजाम देकर पवित्र अपने गांव चला गया।

पुलिस ने तहकीकात के बाद गुरशरण कौर व पवित्र सिंह को गिरफ्तार किया और दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें