तीन महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी बावजूद उसके रिश्ते प्रेमी से बने हुए थे। सभी चौंक गए जब युवती ने किया खौफनाक कांड। दरअसल नवविवाहित युवती ने शादी होने के तीन महीने बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
वारदात पंजाब के फिरोजपुर में घटी। नवविवाहिता का पति 8 दिन से लापता था। जांच में जुटी पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ। युवती ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर 30 मई को नहर में धक्का देकर पति की हत्या कर दी थी।
एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि रणजीत कौर पुत्री बलकार सिंह वासी जलोके तहसील पट्टी जिला तरनतारन की शादी गुरलाभ सिंह के साथ हुई थी। 30 मई की रात से गुरलाभ सिंह घर से लापता था।
8 जून को मनदीप कौर वासी लुहके खुर्द थाना मल्लांवाला ने थाना सदर फिरोजपुर को बताया कि उसका भाई गुरलाभ सिंह घर से चला गया और लौटा नहीं है।