बहन के प्रेम संबंध की जानकारी होते ही भाई ने अपने दोस्त संग मिलकर प्रेमी को पिलाई शराब और चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। यह घटना पंजाब के अबोहर/फिरोजपुर की है।
पहले पुलिस ने इसे खुदकुशी का मामला मानते हुए कार्रवाई की लेकिन लड़के के पिता की एक शिकायत ने जांच की दिशा ही बदल दी। इसके साथ ही रेलवे पुलिस ने दो माह पूर्व युवक की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस पूछताछ में उनमें से एक ने माना कि मृतक युवक का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी कारण उन्होंने उसे शराब के नशे में रेलगाड़ी के आगे धकेल दिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
जीआरपी अबोहर के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते 14 अक्टूबर को मलोट रेलवे स्टेशन के पास करीब 15 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन से बरामद हुआ था। उसकी पहचान सेखों रोड गली नंबर 11 वार्ड नंबर 5 निवासी ऋतिक पुत्र सोमनाथ के रूप में हुई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी।