फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसा, जिंदा जला खिलाड़ी

Mon, 23 Feb 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में घटी एक दिल दहलाने वाले हादसे में राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी कार समेत जिंदा जल गया। दरअसल साहनेवाल के पास चलती वैगनआर कार में आग लग गई। हादसे में राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी जिंदा जल गया। मृतक की पहचान मंडी अहमदगढ़ के रहने वाले सतनाम सिंह (27) के रुप में हुई है।
विज्ञापन


जब तक कार में आग लगने के बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड को पता चलता, तब तक कार और उसमें सवार नौजवान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। कार नेशनल हाईवे के साथ वाली सड़क पर थी। जिस कारण घटना के बारे में काफी देर बाद पता चला।

पुलिस को आशंका है कि कार को किसी बड़े ट्रक ने टक्कर मारी होगी। इससे कार गैस पर होने के कारण उसमें लीकेज हो गई और उसे आग लग गई। पुलिस के मुताबिक मृतक सतनाम सिंह हॉकी का राज्य स्तरीय खिलाड़ी था और अपने परिजनों का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था

सतनाम सिंह खन्ना से अपनी वैगनआर कार में रविवार को लुधियाना आ रहा था। सतनाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान पीछे से किसी बड़े ट्रक ने सतनाम की कार को टक्कर मार दी।

इससे कार में आग लग गई। गैस की कार होने के कारण आग तुरंत भड़क गई। जब तक पुलिस को सूचना मिली तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार भनोट ने कहा कि प्राथमिक जांच के दौरान तो अभी यही पता चला है कि टक्कर के बाद कार को आग लगी है।

कार को आग लगने की सूचना भी पुलिस को काफी समय बाद मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो कार बुरी तरह से जल चुकी थी और उसमें सवार सतनाम सिंह की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने जांच के बाद सतनाम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें