फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में आई अड़चन तो प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया, ये खौफनाक कदम

Fri, 26 Aug 2016 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
विज्ञापन
car jumped into river - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में अड़चन आने की वजह से परेशान प्रेमी-प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना पटियाला की है। अबलोवाल पुली के नजदीक प्रेमी-प्रेमिका ने कार समेत भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से पुलिस ने नहर से कार बरामद कर ली थी, बाद में युवक युवती के शव भी मिल गए है। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों में अड़चन आने की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया है। मामले के जांच अधिकारी संबंधित सिविल लाइन थाना के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि कलर के रहने वाले राहुल (26) के धीरू की माजरी की रहने वाली एक लड़की रूबल से प्रेम संबंध थे। राहुल ड्राइवर का काम करता था। दोनों के प्रेम संबंध में परिवार वाले अड़चन बन रहे थे।
विज्ञापन

शादी के लिए कहा, तो इससे टाल-मटोल करने लगी

मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
वहीं राहुल के परिवार वालों का कहना है कि उनके लड़के के लिए जो भी रिश्ता आता था, उक्त लड़की उसके लिए राहुल से कहकर इनकार करवा देती थी। बाद में जब राहुल ने उसे शादी के लिए कहा, तो इससे टाल-मटोल करने लगी। 

बुधवार शाम करीब सवा चार बजे इंडिका विस्टा कार में सवार होकर आए राहुल व रूबल ने नाभा रोड पर अबलोवाल पुली के पास भाखड़ा नहर में कार समेत छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि दोनों के शव मिल गए हैं। दोनों में प्रेम संबंध थे, लेकिन अड़चन की वजह से राहुल और रूबल ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें