जुदाई बर्दाश्त न हुई तो दोनों ने जीवनलीला खत्म कर ली। लड़की ने जहर खा लिया तो लड़का ट्रेन के आगे कूद गया। घटना हरियाणा के करनाल और पंचकूला की है। गांव फफड़ाना में एक ही समुदाय के प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
लड़की की मौत जहर निगलने से और लड़के की ट्रेन के नीचे आने से हुई है। युवती ने जहर पंचकूला में खाया है, जबकि युवक ने करनाल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की को जहर देकर मारा है।
पंचकूला महिला थाना में लड़के के पिता सुरेश, भाई विक्रम व वीरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया है। पंचकूला महिला थाना की जांच अधिकारी नीना रानी ने बताया कि लड़की की मौत जहर के सेवन से हुई है। लड़की परिवार के साथ पंचकूला में रह रही थी। आरोप है वह एक लड़के के साथ घर से चली गई थी।
पहले भी घर से भाग चुके थे लड़का-लड़की
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : demo pics
असंध पुलिस का कहना है कि दोनों लड़का-लड़की पहले भी घर से भागे थे। मिली जानकारी के अनुसार, गांव फफड़ाना में एक लड़का और लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला उजागर होने पर लड़की को पंचकूला भेज दिया गया। आरोप है कि यहां से भी लड़की लापता हो गई।
इस पर पंचकूला पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। काफी तलाश के बाद परिजनों ने इनको ढूंढ निकाला। आरोप है कि इस दौरान लड़की ने जहर निगल लिया। शुक्रवार आधी रात के करीब निजी अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।
इसके बाद जैसे ही लड़के रविंद्र को लड़की के मरने की खबर लगी तो उसने भी आधी रात के बाद करीब दो बजे ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।