फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः संदिग्ध हालत में विवाहिता की हत्या और पति मौके से फरार, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Tue, 07 Apr 2020 02:57 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा/नरेंद्र कुमार, मोहाली
विज्ञापन
जांच करती सोहाना थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू के दौरान मोहाली में संदिग्ध हालात में विवाहित की हत्या का मामला सामने आया है। एयरोसिटी से सटे गांव मनौली में वारदात अंजाम दी गई। हत्या के बाद से महिला का पति भी फरार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। सोहाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजन बिहार में हैं। उन्हें भी सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकरी के मुताबिक, मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है। मृतका अंजू कुमारी व उसका पति घर में थे।

सूत्रों से पता चला है कि रात में ही हत्या को अंजाम दिया गया। गले को दुपट्टा से दबाया गया था। आरोपी ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की है। क्योंकि एक चुन्नी छत से लटकी हुई मिली। लेकिन मृतका का पति मौके पर नहीं मिला, वह फरार हो गया। ऐसे में पुलिस यही मानकर चल रही है कि पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि हत्याकांड से पर्दा उठाया जा सके। मौके पर पहुंचे थाना सोहाना के एसएचओ दलजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें