मोहाली के नया गांव पुलिस ने दश्मेश नगर के एक दुकानदार के खिलाफ बिना लाइसेंस के गाने डाउनलोड कर बेचने संबंधी कापी राइट एक्ट का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-38 स्थित इन्वेस्टिगेटर आईएमआई कंपनी के कर्मचारी जसपाल सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनको सूचना मिली थी कि दशमेश नगर निवासी अनिल अपनी दुकान में कंप्यूटर के जरिए गानों को डाउनलोड कर बेचता है।
जिसके बाद पुलिस द्वारा दुकान पर छापा मार कर उसके काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।