फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्टियस होटल की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा कुक, हालत गंभीर

Sun, 28 May 2017 09:23 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एल्टियस होटल की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा कुक
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल एल्टियस होटल की दूसरी मंजिल की लिफ्ट में शनिवार शाम होटल का कुक 40 मिनट तक फंसा रहा। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने लिफ्ट को खींचकर कुक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद गंभीर हालत में कुक को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल ले गए। जहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर सूचना मिलने के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जानकारी होटल पहुंची।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे होटल का कुक अनुज सिंह ने दूसरी मंजिल से सामान नीचे ले जाने के लिए लिफ्ट का दरवाजा खोला। आधा सामान रखने के बाद ही अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अनुज का सिर बाहर और आधा शरीर लिफ्ट के अंदर फंस गया। काफी देर शोर मचाने के बाद एक कर्मचारी ने लिफ्ट में अनुज को फंसा देखकर होटल के अन्य स्टॉफ को भागकर जानकारी दी। सूचना पाकर करीब 25 मिनट के बाद होटल के सारे कर्मचारी अनुज सिंह को बाहर निकालने की जुगत में जुट गए। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने लिफ्ट को दोनों तरफ से खींचा और अनुज को खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


अनुज के दोस्त अंशुल ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी देर से लगी। जानकारी मिलते ही सीधे मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। अंशुल ने बताया कि देर रात तक अनुज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

मनीमाजरा में हो चुकी है बच्चे की मौत

- फोटो : Demo Pic
बाहर निकल बेहोश हो चुका था अनुज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट से जब अनुज को बाहर निकाला गया तो वह बेहोश हो चुका था। आनन-फानन में होटल स्टॉफ ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के बाद उसे फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया

सूचना पाकर जीएमसीएच-32 पहुंची पुलिस
सेक्टर-31 थाना पुलिस को जीएमसीएच-32 अस्पताल से मामले की जानकारी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज के बयान दर्ज करने की कोशिश की लेकिन वह बयान दर्ज करवाने के हालत में नहीं था। इसके बाद पुलिस होटल एल्टियस में जांच-पड़ताल के लिए पहुंच गई।

मनीमाजरा में हो चुकी है बच्चे की मौत
मनीमाजरा स्थित सॉलिटेयर होटल में लखनऊ से आए दंपति के साथ हुए हादसे में उनके 2 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है। दरअसल, दंपति रिसेप्शन पर बातचीत करने लगा इसी दौरान उनका 2 साल का बच्चा होटल के लिफ्ट की तरफ गया और फिसलकर 25 फुट नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर घायल बच्चे की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें