नई-नई शादी हुई थी, लेकिन व्यक्ति ने अपनी नव-विवाहिता पत्नी के साथ लगातार गलत ढंग से सेक्स किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। युवती के मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 304, 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
घटना पंजाब के मानसा जिले के गांव हाकमवाला की है। यहां के नौजवान कुलदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह का करीब 25 दिन पहले गांव बहादुरपुर की युवती के साथ विवाह हुआ। इस दौरान कुलदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती डरा-धमका कर लगातार अप्राकृतिक तरीके के साथ संभोग करता रहा।
जिस कारण उसकी पत्नी की हालत नाजुक हो गई। जिस पर लड़की के परिवार द्वारा उसको विभिन्न प्राईवेट अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन इलाज दौरान दर्द की पीड़ा को न झेलते उसकी वीरवार को मौत हो गई।
बोहा पुलिस ने लड़की की माता के ब्यानों पर मृतका के पति कुलदीप सिंह के खिलाफ धारा 304, 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना बोहा के प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।