फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने पंडित बुलाकर रचा शादी का ड्रामा, दो साल तक किया रेप

Wed, 26 Oct 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
दो बच्चों की मां ने कांस्टेबल पर दो साल से रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी कांस्टेबल मोहाली में एक रिटायर्ड उच्चाधिकारी का गनमैन है। 
विज्ञापन


महिला के बयान पर सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सोहाना थाना के एसएचओ राजीव कुमार ने की है। 

पीड़िता ने मोहाली पुलिस पर मुलाजिम को बचाने, उसके खिलाफ रेप और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था। 
विज्ञापन


मूलरूप से मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी पीड़िता नौ साल से वह अपने बेटा-बेटी के साथ मोहाली में रह रही थी। वह मोहाली में कोठियों में नौकरी करती थी। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल ने उसका मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन उसने नंबर नहीं दिया। किसी अन्य माध्यम से आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे बात करने लगा। 

एक दिन आरोपी ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। पीड़िता का कहना है कि एक दिन जबरदस्ती उसे बलौंगी स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

'उच्चाधिकारी के दोस्त के फार्म पर भी किया रेप'

डेमो पिक
इसके बाद वह दो साल तक रेप करता रहा। इस बीच वह उसे घुमाने बाहर भी ले जाता था। पीड़िता ने कांस्टेबल के साथ हरिद्वार गंगा किनारे खिंचवाई गई फोटो भी मीडिया को दी है। 

उसने बताया कि अब जब भी वह उससे शादी करने के बारे में कहती है तो कांस्टेबल उसके साथ मारपीट करता है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। 

पुलिस इस मामले में कांस्टेबल के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और छेड़खानी करने का मामला दर्ज कर चुकी है। महिला का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं होगा, वह चुप नहीं बैठेगी। उसने कहा कि वह इस मामले की शिकायत सीएम सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों और महिला आयोग को भी करेगी।   

पंडित बुलाकर किया था शादी का ड्रामा
महिला ने बताया कि शुरुआत में कांस्टेबल एक दिन उसे जीरकपुर यह कहकर ले गया कि उसका जानकार एक पंडित वहां रहता है। जीरकपुर पहुंचकर उसने पंडित को फोन करके बुलाया और शादी कराने की बात कही, लेकिन पंडित ने कानूनी कारणों से शादी कराने से मना कर दिया। 

उच्चाधिकारी के दोस्त के फार्म पर भी किया रेप
महिला का आरोप है कि पुलिस के जिस रिटायर्ड उच्चाधिकारी के पास आरोपी गनमैन है, उस अधिकारी के एक दोस्त के फार्म पर ले जाकर भी उसने रेप किया था।  महिला ने बताया कि वह उक्त रिटायर्ड पुलिस उच्चाधिकारी के पास भी इस मामले को लेकर जा चुकी है, लेकिन गनमैन ने उसके साथ शादी नहीं की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें