फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः कांग्रेस जिला परिषद सदस्य की गोली मारकर हत्या, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 28 Feb 2019 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर के बांसी गेट के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोशों ने कांग्रेस जिला परिषद सदस्य प्रीतम सिंह निवासी अलीके की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रीतम के परिजनों का आरोप है कि तस्कर हरभजन सिंह, जिसकी मौत हो चुकी है, के परिजनों ने सुपारी देकर प्रीतम की हत्या कराई है। हरभजन का पूरा परिवार हेरोइन तस्करी के मामले में नाभा जेल में बंद है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू और थाना सिटी प्रभारी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने जेल में बंद हेरोइन तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ शम्मी के पारिवारिक सदस्यों के साथ दो अन्य आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे प्रीतम (34) बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए शहर आया था।

 जब बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो नकाबपोशों ने शहर के बांसी गेट के पास गोली मारकर हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गए। प्रीतम के सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक प्रीतम के पिता कारतार सिंह का आरोप है कि उनकी तस्कर हरभजन सिंह के परिवार से दुश्मनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन सिंह 18 अगस्त 2018 को नाभा जेल से फिरोजपुर अदालत में पेशी पर आया था, जिसे उसके दो साथी पुलिस पर गोलियां चलाकर भगा ले गए थे। इसके बाद हरभजन ने 22 दिसंबर को प्रीतम के चाचा बग्गा सिंह निवासी निहालेवाला के घर में घुसकर 11 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसी समय हरभजन के सिर पर ईंट लगने से मौत हो गई थी। 

हरभजन दो साथियों के साथ बग्गा के पूरे परिवार और प्रीतम को मारने की नीयत से आया था। हरभजन की मौत के बाद से ही हरभजन के परिजन प्रीतम को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हरभजन का पूरा परिवार हेरोइन तस्करी करता है और उनके पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं। मौजूदा समय में हरभजन का भाई जोगिंदर सिंह उर्फ जीता, मां कौशल्या, पिता लाल सिंह, भाई सोनू व बहन नाभा जेल में बंद हैं।

जांच कर रहे थाना प्रभारी एसआई सुखमंदिर सिंह ने बताया कि जोगिंदर उर्फ जीता पुत्र लाल सिंह, सोनी पुत्र लाल सिंह, लाल सिंह पुत्र सुंदर सिंह, खुशहाल सिंह पुत्र सुंदर सिंह, पप्पू उर्फ बब्बी पुत्र हाकम सिंह निवासी निहाला किलचा व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें