कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने सेक्टर-39 पुलिस थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई।
रावत ने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक सेक्टर-40 सी में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक प्रचार सामग्री बांट रहे थे।
उन्हें जब रोका गया तो युवाओं ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गुरबख्श रावत ने बताया कि आरोपी युवकों ने उन्हें लोगों के सामने धमकी दी कि वह उसे कच्चा चबा जाएंगे।
गुरबख्श रावत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुरबख्श रावत के पति वीरेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी युवक पहले खुद को चुनाव आयोग के कर्मचारी बता रहे थे। जब पर मौके पुलिस पहुंची तो उन युवकों के समर्थन में भाजपा और संघ के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
वीरेंद्र का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाय उन्हें वहां से भेज दिया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दी।