फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में रबड़ फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से धमाका, तीन वर्कर घायल

Thu, 07 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
विज्ञापन
फैक्टरी में ब्लॉस्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर की सोढल रोड पर स्थित एक रबड़ फैक्टरी में अचानक कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में तीन वर्कर भी घायल हो गए। उनको इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


रबड़ फैक्टरी के मालिक समीर और संजय ने कहा कि उनकी सोढल रोड पर फैक्टरी है। बुधवार को वह अपने दफ्तर में बैठे हुए थे कि अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने फैक्टरी के अंदर जाकर देखा तो हवा भरने वाला कंप्रेशर फट गया था।

इस हादसे के दौरान फैक्टरी के तीन वर्कर घायल हो गए थे। घायल वर्करों को इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। वर्करों के अनुसार पहले कंप्रेशर लीक हुआ और फिर अचानक फट गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें