क्षतिग्रस्त बस और हाईवे पर बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल में वॉल्वो बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत और कई सवारियों के घायल होने की खबर है। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक में लदा सारा सामान हाईवे पर बिखर गया। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय निवासी लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।