फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ऑटो की भीषण टक्कर में एक की मौत, 4 गंभीर

Fri, 06 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार और ऑटो की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए। हादसा वीरवार अल सुबह हुआ। घायलों में मारे गये व्यक्ति के भाई  की हालत भी गंभीर बताई जा रही  है। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। बाकि के तीनों घायलों का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4.30 बजे सेक्टर 26 बापूधाम पुलिस चौकी के पास इंडिगो कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो में सवार बापूधाम निवासी आयूब खान (42) की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई शमीम पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।  जबकि ऑटो में सवार  ऑटो चालक समेत चार घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पीसीआर की गाड़ी घायलो को पीजीआई ले गई। जहां डाक्टरों ने आयूब को देखते ही मृत घोषित कर दिया। आयूब और उसका भाई शमीम सेक्टर 26 सब्जी मंडी में सब्जियां बेचने का काम करता था। ऑटो सवार बापूधाम से सेक्टर 26 मंडी जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए तीन व्यक्तियों मोहम्मद अफजल, महेश कुमार और मोहसीन को जीएमएसएच -16 में इलाज के लिए दाखिल करवाया।
विज्ञापन

मौके से भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार  कर लिया। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी योगेश कुमार (38) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद योगेश ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन कुछ दूर जाकर उसका एक टायर पंक्टर हो गया और वो डिवाइडर पर जा चढ़ा। जिसके बाद वो भाग नही पाया। पास खड़े पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी योगेश को काबू कर लिया और उसको सेक्टर 26 बापूधाम पुलिस चौकी के थाना  हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें