मेन बस स्टैंड के सामने बने शोरूम नंबर 9 और 10 में बांबे कलेक्शन में रविवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रेडिमेड कपड़ों के शोरूम से कपड़े और वीआईपी कंपनी के बैग, सूटकेस ले गए।
बताया जा रहा कि चोर शोरूम की छत पर बने दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। सोमवार दोपहर को शोरूम मालिक परमजोत सिंह ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की और वहां फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठे किए।
परमजोत सिंह ने बताया कि सोमवार को उनका शोरूम बंद रहता है। रविवार रात साढ़े 9 बजे वह शोरूम बंद कर चले गए। सोमवार दोपहर में वह कुछ जरूरी कागजात लेने शोरूम पहुंचे। दोपहर में जब उन्होंने शोरूम खोलकर देखा तो गल्ला खुला हुआ था। ग्राउंड फ्लोर के साथ बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर सामान बिखरा पड़ा था।
छत पर सीढ़ियों के ऊपर लगा लोहा का दरवाजा भी टूटा था। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। परमजोत सिंह ने बताया कि चोर शोरूम से लाखों के ब्रांडेड कपड़े 7-8 बैग में भर कर ले गए हैं। पुलिस ने परमजोत की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।