फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भिड़े खूंखार कैदी, दोनों का सर फूटा, एक गंभीर

Wed, 21 Sep 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Fight - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिला अदालत के बख्शीखाने में बुधवार को दो कैदी आपस में भिड़ गए। इससे एक के सिर में चोट आने से काफी खून बह गया। इसके बाद दोनों कैदियों को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं सेक्टर-43 पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर कोर्ट में पेशी पर आए सोनू उर्फ बकरी और बंसी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सोनू ने बंसी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य कैदियों ने बताया कि सोनू ने बंसी पर सिर से टक्कर मारी। इससे बंसी के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका खून बहने लगा। वहीं हमले से सोनू के भी सिर में चोट आई है। इसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद दोनों को बुड़ैल जेल भेज दिया गया।

सोनू के खिलाफ सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए चोट पहुंचाने व धमकाने की धाराओं में पिछले वर्ष केस दर्ज किया गया था। वहीं बंसी के खिलाफ चोट पहुंचाने व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज है। दोनों जिला अदालत में इन केस की सुनवाई के लिए बुड़ैल जेल से पेशी पर लाए गए थे। वहीं, सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ फिलहाल कोई आपराधिक  केस दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें