एक मासूम बेटे ने अपनी ही मां की खौफनाक कहानी का खुलासा किया। बेटे की ये दर्दभरी कहानी सुन आप भी रोने लगेंगे। हरियाणा के पानीपत में 13 वर्षीय बेटे ने अपनी मां के खिलाफ सिटी थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसमें उसने मां से जान का खतरा बताते हुए एसपी से गुहार मां से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मां को हिरासत में ले लिया। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के परिवार वालों से उन्हें जान का खतरा है। पति ने कहा कि अगर वह और उसके दो बच्चे सुसाइड करते हैं तो इसके जिम्मेदार उसकी पत्नी और पत्नी के मायके पक्ष के लोग होंगे।
प्रकाश नगर तहसील कैंप निवासी देव (13) पुत्र श्याम मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां पूजा अक्सर उसके पिता श्याम से झगड़ती है। वह हमेशा ही लड़ाई में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देती है। इसी के चलते बुधवार रात 10 बजे उसकी मां ने फिर से उसके पिता से झगड़ा शुरू किया। इस दौरान मां ने दोनों भाई देव और मयंक को भी खूब डांटा। साथ ही कहा कि आज की रात तुम सो जाओ, तुम सबकी सोते हुए चाकू से गर्दन काटूंगी। इसके बाद मां दूसरे कमरे में चली गई व दरवाजा अंदर की ओर से बंद कर लिया।
भूत प्रेत बनकर मारूंगी
सांकेतिक तस्वीर
उसने कहा कि वह सुसाइड करेगी और भूत-प्रेत बनकर पति श्याम मल्होत्रा को जान से मारूंगी, फिर तुम दोनों भाइयों को मारूंगी व साथ ही तुम्हारी तीनों बुआ को जान से मार दूंगी। इसी डर के चलते बेटे देव ने पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर व महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। लेकिन वे दोनों ही नंबर नहीं लगे। इसके बाद देव ने इंटरनेट की सहायता से एसपी पानीपत का नंबर निकाला व एसपी को फोन किया। एसपी को फोन कर कहा कि एसपी अंकल मैं देव बोल रहा हूं। मेरी मम्मी हमें जान से मारने की धमकी दे रही है। हमें हमारी मां से जान का खतरा है, हमें बचाओ।
इसके बाद एसपी ने तुरंत प्रभाव से मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को मौके पर भेजा। वहां पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 506 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के पति श्याम मल्होत्रा ने बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी पूजा के साथ 2001 में हुई थी। शादी के बाद से ही वह घर में हमेशा झगड़ा करती थी। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को भी घर में नहीं आने देती है।
हर किसी से झगड़ा व गाली-गलौच करती है। दंपति को दो लड़के हैं। 13 वर्षीय देव जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है, दूसरा बेटा 16 वर्षीय मयंक जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पति का आरोप है कि वह बच्चों को हमेशा ही मारती है। उन्हें बात-बात पर डांटती है। इसके अलावा वह उसके साथ भी हमेशा ही झगड़ा करती है। पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उसकी पत्नी से उसका व उसके बच्चों को मुक्त करवाएं। पति ने कहा कि उन्हें सास दया, साला और साली से जान का खतरा बना हुआ है।