तीन लोग चंडीगढ़ से एक बच्चे को उठाकर ले गए और वह अब दिल्ली में मिला। मामले में उस घिनौनी साजिश का खुलासा हुआ, पुलिस वाले हैरान रह गए। इंदिरा कॉलोनी से सोमवार को गायब हुआ 13 साल का सचिन को बुधवार दिल्ली में मिला है।
बच्चे के पिता संजीव कुमार का कहना है कि सचिन को इंदिरा कॉलोनी के ही तीन लोग कार में किडनैप करके ले गए थे। वह अपनी मुस्तैदी से दिल्ली रेलवे स्टेशन से उनके चंगुल से बच निकला। सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस दिल्ली की टीम रवाना हो गई है।
संजीव कुमार ने बताया कि उनका बेटा सचिन सोमवार दोपहर बाद पौन चार बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। लेकिन न तो वह अपनी ट्यूशन क्लास में पहुंच और न वापस घर।
उन्होंने कॉलोनी और आसपास खोजने के बाद सचिन के गायब होने का मामला आईटी पार्क थाना पुलिस में दर्ज करवा दिया था। आईटी पार्क थाना पुलिस ने बच्चे के किडनैप होने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संजीव ने पुरानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से फोन आया कि उनका बच्चा दिल्ली में है। इसके बाद वह दिल्ली चले गए।