फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-32 में तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को कुचला

Tue, 12 Jan 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 में सोमवार को अपने घर के पास खेल रहे पांच साल के बच्चे को बाइक से टक्कर मारकर युवक मौके से फरार हो गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों और लोगों ने दो घंटे तक सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। एएसपी और एसएचओ के समझाने पर लोगों ने धरना खत्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार दोपहर को पांच साल का मेधांश सेक्टर-32 में अपने घर के पास खेल रहा था। तभी एक बाइक सवार तेजी से मेधांश को टक्कर मारता हुआ वहां से फरार हो गया। बाइक की टक्कर से मेधांश बुरी तरह घायल हो गया। परिजन बच्चे को जीएमसीएच-32 अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों उसे मृत बताया। पुलिस के अनुसार कोई भी बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाया, जिस वजह से अभी तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद नाराज परिजनों और इलाके के लोगों ने सड़क पर दो घंटे तक जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिजनों का कहना था कि पास में ही कॉलेज है और वहां से लड़के  काफी तेज और गलत ढंग से ड्राइव करते हुए इस सड़क से गुजरते हैं, जिससे हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और पुलिस नाके  लगाए जाएं। लोगों के धरने की सूचना पाकर मौके पर एएसपी नवदीप बराड़ और एसएचओ बलजीत सिंह पहुंचे। एएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। तब जाकर लोगों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। मेधांश के पिता नथूराम मोरिंडा के सरकारी स्कूल में टीचर हैं और मां निर्मला घर पर ही रहती है। मेधांश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें