फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर पतंग उड़ा रहा था बच्चा, हाइटेंशन तारों की चपेट में आया, मौत

Tue, 06 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हाई टेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स में छत पर पतंग उड़ाते हुए बच्चा बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर ढाई बजे की है। 11 वर्षीय अंकुश मकान की तीसरी मंजिल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग मकान के साथ गुजर रहे 11 हजार केवी के तारों में फंस गई। बिल्कुल नजदीक से गुजर रहे तारों से अंकुश ने पतंग खींचनी चाही तो उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


करंट लगते ही अंकुश बुरी तरह झुलसकर छत पर गिर गया। अंकुश को छत पर इस तरह गिरा देखकर साथ के मकान पर काम कर रहे मिस्त्री ने इसकी सूचना बच्चे की मां रणजीता को दी। मां रणजीता और उसके पड़ोसियों ने जब बच्चे को छत पर जाकर देखा तो बच्चा बुरी तरह झुलस कर गिरा पड़ा था। देखते ही पड़ोसी बच्चे को तुरंत मनीमाजरा अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत बता दिया।

इस मोहल्ले में रहने वाले भाजपा एससी मोर्च के महासचिव राजपाल डोगर ने बताया कि बच्चे के पिता कुमेश कलाग्राम के सामने पंप पर मैकेनिक का काम करते हैं। कुमेश दो बजे खुद अंकुश को छुट्टी के बाद घर छोड़कर गए थे। उसके बाद अंकुश की मां रणजीता ने बच्चे के कपड़े बदलकर उसे खाना खिलाया। खाने खाते ही अंकुश तीसरी मंजिल पर अकेला पतंग उड़ाने चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं मौलीजागरां थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें