फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में लापता बच्चे मेहरम का शव बरामद

Fri, 07 Nov 2014 09:25 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। कुछ दिन पहले फेज 9 से गायब हुए बच्चे मेहरम का शव बरामद हुआ है। शव सेक्टर 69 में कूड़ेदान के पास मिला। शव दफनाया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव की पहचान फेज 9 से गायब हुए बच्चे मेहरम के रूप में हुई है। चिकित्सीय जांच में शव की पहचान हो चुकी है। डीएसपी नवरीत विर्क ने शव मेहरम का होने की पुष्टि कर दी है। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सेक्टर 69 में रखे कूड़ादान में कूड़ा डालने आए व्यक्ति ने ने मिट्टी में एक शूज निकला हुआ देखा। किसी अनहोनी की आशंका से उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। जिला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने मेहरम के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। चेहरा गला होने के कारण शुरूआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौक पर चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया, जिन्होंने चिकित्सीय जांच में शव की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि गत 27 अक्तूबर को फेज-9 में पार्क से एक छह वर्षीय बच्चा अगवा हो गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। बच्चे की मां ने बच्चे के दादा पर ही उसे किडनैप करने का अंदेशा जताया था।

बच्चे की मां ने हरिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बच्चे का पिता ऑस्ट्रेलिया में रहता है, जबकि उसके ससुर खरड़ में रहते हैं। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। वह फेज नौ में रहती है।

हरिंदर कौर ने बताया था कि उसके ससुर और पति की ओर से उसे दो दिन से उसके बेटे महरम को अगवा करने की धमकियां मिल रही थीं। महरम फेज-11 के नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है।

मंगलवार शाम सवा छह बजे के करीब महरम पार्क में खेल रहा था। वहीं से वह अचानक लापता हो गया। उन्होंने महरम की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें