फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ों की खरीद-फरोख्त के चक्कर में ऐसे फंसा, गंवा बैठा छह लाख 80 हजार, 22 महीने बाद केस दर्ज

Mon, 23 Dec 2019 08:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को घोड़ों की खरीद-फरोख्त में एक व्यक्ति से छह लाख 80 हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में बरनाला और बठिंडा के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित मुलख राज (70) निवासी गांव झोक हरिहर ने बताया कि वह घोड़े खरीदने और बेचने का कारोबार करता है। 

विज्ञापन


26 फरवरी 2018 को एक कार पर चार लोग उसके पास आए और उससे घोड़ी का सौदा करने लगे। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एडवांस में एक लाख रुपये देने की बात कही लेकिन दिए नहीं। सभी ने उससे कहा कि दो घोड़े और खरीदने हैं, उन्हें घोड़ों की ज्यादा पहचान नहीं है, उनके साथ ममदोट चलो, वहां किसी व्यक्ति के पास घोड़े हैं।

विज्ञापन

उक्त लोग उसे कार में बैठाकर ममदोट ले गए। वहां पर प्रति घोड़ा 70 हजार रुपये में लेना तय किया। जिस व्यक्ति से घोड़े लेने गए थे, वो मुलख राज को जानते थे। आरोपी दो लाख रुपये देकर वहां से घोड़े ले आए। आरोपी घोड़े अपने साथ ले गए।

ममदोट के जिस व्यक्ति से घोड़े खरीदकर लाए थे, उक्त व्यक्ति मुलख राज से पैसे ले गया। मुलख राज ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से पैसा एकत्र कर ममदोट के व्यक्ति को पैसे दिए। आरोपी उसे पैसे देने नहीं आए। उसने आरोपियों से छह लाख 80 हजार रुपये लेने हैं लेकिन आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर तक बंद कर लिया।

मुलख राज ने बताया कि किसी तरह उसने आरोपियों के नाम पता करवाए। आरोपियों की पहचान मेवा सिंह निवासी बरनाला, कुलदीप सिंह निवासी बरनाला, गुरसेवक सिंह निवासी बठिंडा और जिंदर सिंह निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। 

मुलख राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। 22 माह तक चली जांच के बाद सोमवार को थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई विनोद कुमार के मुताबिक उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें