फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का किया वादा, लाखों रूपए लेकर हुआ फरार

Tue, 06 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Job - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी सुरिंदर सिंह ने सेक्टर 40 निवासी उमेश कुमार के खिलाफ नौकरी के नाम पर 3.25 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह आरोपी से करीब एक साल पहले अपने किसी दोस्त के जरिये मिले थे। उस समय पीड़ित इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा कर रहा था। उमेश ने कहा कि उसकी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में अच्छी जान पहचान है और उसकी वहां नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए उसे 3.25 लाख रुपये देने होंगे। 

पीड़ित ने अपने घर वालों को भी ये बात बताई। जिसके बाद वह पैसे देने को मान गए। आरोपी ने उससे 3.25 लाख रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए। जिसके बाद सुरिंदर का नौकरी के लिए टेस्ट भी कराया। लेकिन जब नौकरी पाने वालों की लिस्ट आई तो उसमें उसका नाम नहीं था। जिस पर आरोपी ने कहा कि अगली लिस्ट में उसका नाम आ जाएगा, नहीं तो पैसे वापस कर देगा। मगर अगली लिस्ट में भी सुरिंदर का नाम नहीं आया। जिसके बाद आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगा। काफी दिन तक जब पीड़ित को पैसे नहीं लौटाए तो उसने सेक्टर 34 में उमेश के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें