फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ही निकला लूट का आरोपी

Tue, 06 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी सेल्समैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पहले शहर के व्यस्ततम परमानंद चौराहे से शराब सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सेल्समैन ने ही पैसा हड़पने की नियत से लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने सेल्समैन के पास से एक लाख 38 हजार रुपये, आधारकार्ड, एक डायरी और मुहर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


तीन सितंबर को ग्राम मटौध निवासी शराब सेल्समैन सुखवेंद्र 1.78 लाख रुपये लेकर महोबा शहर के आबकारी गोदाम से शराब लेने जा रहा था। तभी परमानंद चौराहे पर सेल्समैन ने 1.78 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिये जाने की बात कही थी। बताया था कि पल्सर सवार दो लोग उसका बैग लूटकर ले गए है।  पीड़ित सुखवेंद्र ने लूट की रिपोर्ट कोतवाली महोबा में दर्ज कराई

थी। पुलिस अधीक्षक ने लूट का पर्दाफाश करने के लिए सीओ सदर धनंजय कुशवाहा के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी जेपी यादव, उपनिरीक्षक क्राइम ब्रांच प्रभारी दिलीप मिश्रा, कांस्टेबिल अरुण, वीरेंद्र और अच्छेलाल की टीम बनाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि व्यस्ततम चौराहे में लूट की घटना के बाद भी सेल्समैन सुखवेंद्र सिंह ने न तो शोर मचाया और न ही 100
विज्ञापन


नंबर डायल किया। शक होने पर गठित टीम ने सुखवेंद्र से पूछताछ की। मंगलवार को गठित टीम ने करहरा मोड से सेल्समैन को काले बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सुखवेंद्र ने बताया कि वह मालिक का 40 हजार रुपया जुए में हार गया था। उसकी भरपाई न होने के कारण उसने लूट की घटना की साजिश रची। पुलिस अधीक्षक ने टीम का उत्साह वर्धन करते हुए पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें