फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के अकाउंट से 45 हजार निकाले

Tue, 08 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : file
विज्ञापन
पिंजौर में एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 45 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित महिला सुमिता और पति प्रभात ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुमिता राणा ने बताया कि वह सोमवार को करीब 10 बजे घर से बद्दी जाने को निकली थीं। पिंजौर कालका मार्ग पर वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने लगीं। पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला, लेकिन पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन


इतने में एक व्यक्ति आया और उसने कहा एक बार फिर कोशिश करो। उसने एटीएम कार्ड छीनकर पैसे निकालने की बात कही। महिला ने बताया कि उसने अज्ञात व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया। उससे अपना कार्ड मांगा तो उसने कार्ड वापस कर दिया। इसके बाद पैसे निकालने की कोशिश की, मगर पैसा नहीं निकले। जब महिला ने कार्ड को देखा तो वह दूसरा था। कार्ड बदले जाने के करीब 5 मिनट बाद ही उसके खाते  से 45 हजार रुपये निकल गए।

एटीएम की सुरक्षा पर ध्यान
 शहर और उसके आसपास दर्जनों एटीएम लगी हैं। ज्यादातर एटीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिस बैंक के एटीएम में यह घटना हुई है वहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।  इतना ही नहीं एटीएम केबिन में दरवाजा भी गायब था।
विज्ञापन


अनसुलझे रहते हैं केस
एटीएम बदल कर पैसे निकाले जाने वाली घटनाओं में केस सुलझ नहीं पाते और पीड़ितों को पैसे वापस नहीं मिलते। एटीएम बदले जाने वाले केस में कार्ड के माध्यम से दूसरे शहर या अन्य राज्यों में कार्ड के माध्यम से खरीदारी की जाती है या पैसे निकाले जाते हैं। वारदात करने वाले अपराधियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाते।

एसएचओ महिंद्र सिंह का कहना है कि बैंकों को सुरक्षा मानकों को पूरा करने को कहा जाता है। जिन एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं है उन संबधित बैंकों के एटीएम मशीनों को बंद किया जाएगा। जो बैंक सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध नहीं करा सकते उन्हें बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें