फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में होंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

Fri, 10 Jul 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार चंडीगढ़ प्रशासन ने भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। प्रपोजल में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


प्रशासन के इस कदम से अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। इसके तहत रेलवे 500 एकड़ जमीन को कॉमर्शियल रूप से विकसित करेगा। वर्षों पहले आईआरएसडीसी ने चंडीगढ़ सहित पांच रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का ऐलान किया था। उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन और आईआरएसडीसी के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही थी।

एडवाइजर विजय कुमार देव ने इस प्रोजेक्ट को बहुत ही पॉजीटिव तरीके से लिया और आईआरएसडीसी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

यह था विवाद
अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने के लिए बड़ी समस्या यह थी कि कंसलटेंट कंपनी का चुनाव नहीं हो पा रहा था। काफी विचार के बाद इस क्षेत्र में अनुभव रखने वाली जर्मनी की कंपनी को कंसलटेंट नियुक्त किया गया। इसके बाद बिल्डिंग बायलाज पर भी चंडीगढ़ प्रशासन सहमत नहीं था।
विज्ञापन


प्रशासन का मानना था कि अगर एजेंसी के मुताबिक उन्होंने प्रपोजल स्वीकार किया तो मास्टर प्लान गड़बड़ा सकता है। काफी दौर की बैठक के बाद एजेंसी ने चंडीगढ़ प्रशासन के 2031 के प्रपोजल पर सहमति जता दी।
Trending Videos
विज्ञापन

ये सुविधाएं होंगी रेलवे स्टेशन पर

अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ढाई लाख स्क्वॉयर मीटर जगह को कॉमर्शियल रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें शॉपिंग मॉल्स, होटल और शानदार रेस्टोरेंट होंगे।

इन सभी कॉमर्शियल बिल्डिंग्स में ग्राउंड फ्लोर को मिलाकर चार फ्लोर तक ही बनाने का फैसला किया गया है। यह सब चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तैयार किए गए मास्टर प्लान साल-2031 के तहत ही होगा।

15 एकड़ जमीन वेयरहाउसिंग के लिए अलॉट होगी। दस एकड़ जमीन पर मॉडर्न सिग्नल के उपकरण बनाने की योजना है। इससे लोगों को नौकरियां मिल सकेंगी।

60 मीटर चौड़ी होंगी सड़कें
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क की चौड़ाई 60 मीटर होगी। यह चौड़ाई सिर्फ रेलवे की जमीन तक लागू होगी। ट्रैफिक बोझ कम करने के लिए अंडरपास बनाने का भी प्रपोजल है।

एक अंडरपास रेलवे स्टेशन से पंचकूला सेक्टर 17-18 की ओर व दूसरा इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन बनाने का प्रपोजल है। इससे चंडीगढ़ कालका रूट के ट्रैफिक का बोझ भी कम होगा। इसके अलावा दस रेलवे लाइन बनाने का भी प्रपोजल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें