फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: रिश्वत लेते बिचौलिया समेत पासपोर्ट ऑफिस का असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2020 11:00 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने पासपोर्ट ऑफिस के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट राजीव खेत्रपाल और एक बिचौलिए को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने पासपोर्ट रिन्यू करवाने के दौरान लगी ऑब्जेक्शन को हटाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। मंगलवार को दोनों आरोपियों को सीबीआई अदालत में पेश कर मोहाली निवासी असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट राजीव खेत्रपाल और नयागांव निवासी बिचौलिया बलविंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जगदीप सिंह पंजाब के जिला संगरूर में परिवार समेत रहते हैं। जगदीप सिंह ने सीबीआई के एंटी करप्शन सेल को बताया कि जनवरी 2020 में पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान उनके पासपोर्ट में किसी तरह की ऑब्जेक्शन लग गई। इसके बाद सेक्टर-34 स्थित पासपोर्ट दफ्तर के बाहर बिचौलिया बलविंदर सिंह से उनका संपर्क हुआ। 

आरोप है कि बलविंदर ने उन्हें झांसे में लेकर कहा कि वह उनके पासपोर्ट को जल्द रिन्यू करवा देगा। इसके एवज में उन्हें 25 से 30 हजार रुपये देने होंगे। शिकायत के बाद एंटी करप्शन सेल ने सोमवार शाम करीब साढ़े बजे सेक्टर-34 स्थित पासपोर्ट कार्यालय के पास जाल बिछाकर आरोपी बिचौलिया बलविंदर सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। 
विज्ञापन


सीबीआई की पूछताछ में आरोपी बलविंदर सिंह ने बताया कि यह रकम पासपोर्ट ऑफिस के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट राजीव खेत्रपाल को जानी थी। सीबीआई ने बलविंदर के मोबाइल से राजीव खेत्रपाल को फोन लगवाकर इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता का भंडाफोड़ करवाया और असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट राजीव खेत्रपाल को दबोच लिया। जांच में पता चला है कि राजीव खेत्रपाल वर्ष 2016 से सेक्टर-34 स्थित पासपोर्ट दफ्तर में कार्यरत है। चंडीगढ़ के अलावा उसकी पोस्टिंग अंबाला और लुधियाना में भी रही थी। 
विज्ञापन


बलविंदर और शिकायतकर्ता के बीच फोन पर हुई बातचीत-
बलविंदर - तुसी आ जाओ मेरे कोल। 2 बजे के बाद आ जाओ। 
शिकायतकर्ता - किन्नी देर में किन्ने लेके आवां 
बलविंदर - 30.. 30 ते लेकर आओ 
शिकायतकर्ता - हांजी  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें