महिला के साथ अवैध संबंध बन गए, तो शख्स अपनी पत्नी का कातिल बन गया। उसने उसे करवा चौथ के दिन ही ठिकाने लगा दिया, मृतका का चंडीगढ़ से खास कनेक्शन है। वारदात हरियाणा में गुरुग्राम जिले स्थित अंसल वैली व्यू सोसाइटी में अंजाम दी गई। करवा चौथ की रात को एक निजी कंपनी के सहायक निदेशक विक्रम ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को 8वीं मंजिल से धक्का दे दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका दीपिका चंडीगढ़ की रहने वाले थी और गुरुग्राम में एक बैंक में सहायक निदेशिका के तौर पर कार्यरत थी। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपिका आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की गैलरी में आकर खड़ी हो गई। तभी विक्रम ने पीछे से उसे धक्का दे दिया।
किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपिका के परिजनों ने रविवार सुबह विक्रम पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विक्रम ने प्रेम प्रसंग के कारण उनकी बेटी की हत्या की है।