अगली सुबह राजू का फोन नहीं उठने पर पड़ोस के किसी युवक से राजू से बात कराने को कहा। युवक जब ढाबे पर पहुंचा तो घटना के बारे में पता चला। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बुड़ैल चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घर में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
खुड्डा अलीशेर स्थित एक घर में 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का पता लगते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जुनैद (17) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही फंदा लगाने के कारणों का पता चल सका है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खुड्डा अलीशेर के मकान नंबर (59) में एक नाबालिग ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे से तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद किशोर को फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक का नाम जुनैद है और वह नाई का काम सीख रहा था। पिछले तीन दिनों से वह अपने काम पर नहीं गया था। इसके बाद जुनैद के मामा जब उसके घर पहुंचे तो वह कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जुनैद का परिवार अपने मूल शहर मुजफ्फरनगर गया है। इस दौरान वह घर में अकेला था। सेक्टर-11 थाना पुलिस अब परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।