फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स की ओवरडोज से चंडीगढ़ कांस्टेबल के बेटे की मौत

Wed, 21 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
नाडा साहिब से दो दिन पहले बरामद शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अनिरुद्ध के तौर पर हुई है। अनिरुद्ध के पिता चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि ड्रग्स की ओवरडोज के कारण अनिरुद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-19 थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि एक अन्य भी शक के दायरे में है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा। 14 जून को पुलिस लाइन में रहने वाला अनिरुद्ध अपने दो दोस्त मनवीर व एक अन्य के साथ निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा।

काफी इंतजार के बाद परिजनों ने आसपास सभी जगह उसकी तलाश की। लेकिन न तो मोबाइल मिल रहा था और न ही लोकेशन। जानकारी के मुताबिक युवक एक होटल में भी गए, जहां उन्होंने ड्रग्स के डोज भी लिए। लेकिन इसके बाद से अनिरुद्ध का सुराग नहीं मिला। पुलिस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


18 जून को नाडा साहिब के पास पंचकूला पुलिस को एक युवक का शव मिला था। जिसे तीन से चार दिन पुराना बताया गया। शव की शिनाख्त न होने के कारण पंचकूला पुलिस ने इसे कब्जे में रखा। मंगलवार को शिनाख्त होते ही परिजनों को शव सौंप दिया गया। आशंका है कि 14-15 जून को ही युवक की मौत हुई है। बाद में इसे नाडा साहिब के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। 

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी मनवीर है, जिसके खिलाफ शिकायत दी गई थी। ड्रग्स के ओवरडोज का भी मामला सामने आ रहा है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा होगा। 
विज्ञापन

-दलीप रतन, एसएचओ, सेक्टर-19, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें