फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट मेले में आए अरुणाचल के युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 10 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सड़क पार करते समय सेक्टर 17 में जीप की चपेट में आने से अरुणाचल प्रदेश के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात को अरुणाचल प्रदेश के गांव सेपा निवासी कोनिया (23) को सेक्टर 17  परेड ग्राउंड के पास सड़क पार करते समय बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी। आरोपी जीप चालक टक्कर मारकर मौक से फरार हो गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सद्दाम हुसैन ने हादसे की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पीसीआर गंभीर रूप से घायल हुए कोनिया को लेकर जीएसएसएच 16 गई। वहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान बुधवार रात को युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कोनिया ने परेड ग्राउंड में चल रहे नार्थ ईस्ट मेले में स्टॉल लगाया था। हादसे वाली रात को कोनिया सेक्टर 22 खाना खाने जा रहा था।  पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी सद्दाम हुसैन के बयानों के आधार पर बोलेरा जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें