फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल छोड़कर आया था, दुनिया ही छोड़ गया

Sat, 13 Dec 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वह अपनी जंगल की दुनिया छोड़ कर शहर आया था, उसे क्या पता था कि शहर में आकर उसे दुनिया ही छोड़नी पड़ेगी। एक सांभर जंगल से रॉक गार्डन में आ गया।
विज्ञापन


रॉक गार्डन से बाहर आने की कोशिश में वह ग्रिल में फंस गया। इससे उसका पेट फट गया और खून बहने लगा। लोगों ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों को दी। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचते, सांभर ने दम तोड़ दिया।

एक महीने में छह से घटनाएं
सर्दियां शुरू होने के साथ ही जानवरों का जंगल से शहर की ओर आना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा जानवर जंगल से शहर की ओर आए हैं। इनमें मुख्य रूप से सांभर और बारहसिंगा हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी तीन सांभर शहर में घुसे थे। इनमें से दो सांभर को वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी पकड़कर जंगल में छोड़ आए थे। इनमें से तीसरे सांभर का पता अभी तक नहीं चल सका है। संभावना जताई जा रही है कि वह पंजाब के जंगलों की ओर चला गया होगा।

इसलिए आ रहे हैं शहर की ओर
वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञों ने बताया कि सर्दियों के वक्त जंगलों में धूप जमीन तक कम पहुंचती है। ऐसे में जानवर धूप की चाहत में शहरी इलाकों की ओर आ जाते हैं।
विज्ञापन


फरवरी तक जानवरों का चंडीगढ़ में आना लगा रहेगा। यह हर साल होता है। यदि किसी भी जानवर के आने की सूचना मिलती है, तो विभाग के कर्मचारी उन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें